
खेलेंगे हम जी जान से ये कहना है भारतीय क्रिकेटरों का कहना... इन दिनों पूरा देश क्रिकेटमय हो गया है... जहां देखो वहीं क्रिकेट की बातें... पहले अभ्यास मैच के लिए अभ्यास फिर विश्व कप के लिए अभ्यास मैच... ये तो बात हुई हमारी प्यारी क्रिकेट टीम की... भारत का पहला अभ्य़ास मैच ऑस्ट्रेलिया से हुआ जिसमें हमारी टीम को जीत हासिल हुई दूसरा मैच न्य़ूजीलैंड से था जिसमें तो भारत ने शानदार जीत दर्ज की... पहले मैच के बाद धोनी ने एक आश्चर्य जनक बयान दे दिया था जिसे लेकर उनकी बीसीसीआई ने काफी खिंचाई भी कर डाली थी... धोनी ने कहा था कि कभी ट्वेंटी-ट्वेंटी, कभी वन डे तो कभी टेस्ट मैच और अभ्यास मैच में गियर बदलते-बदलते उन्हे काफी थकान हो जाती है लेकिन उन्होने एक बार भी उस शेड्यूल का ज़िक्र नहीं किया जिसमें वो जगह-जगह घूमकर प्रोडेक्ट्स का विज्ञापन करते रहे और नोट बनाते रहे... सच में देशभक्ति की भावना से भी ऊंचा कुछ तो है जिसके पीछे पूरी दुनिया भाग रही है तो भला हमारे धोनी साहब क्यों ना दौड़ें... यहां बात हो रही है बेहिसाब कमाई की जिसके लिए कोई कुछ भी करने को तैयार है... ऐसे में धोनी ने क्या गलत किया... खैर इन सब बातों के अलावा राहत की बात ये रही कि न्यूजीलैंड के मैच से ठीक पहले धोनी अपने मीडिल ऑर्डर के साथ फॉर्म में आ गए... लेकिन उनकी चुनौती अभी खत्म नहीं हुई है बल्कि चुनौती और बढ़ गई है क्योंकि खेल अभी बाकी है...