कोरोना काल में कैसे बदलें
खुद की कहानी ?
ये बड़ा सवाल है... चूंकि
ये लेख कोरोना काल में लिख रहा हूं इसलिए इसका वर्तमान परिस्थितियों से जोड़ा जाना
बेहद अहम् हो जाता है... पूरी दुनिया में इस खतरनाक वायरस के चलते लोगों का
हाल-बेहाल है तो पूरी दुनिया बेसब्री से उस पल का इंतज़ार कर रही है जब उसे ये अच्छी
ख़बर मिले कि इस वायरस से निपटने के लिए वैक्सीन हमारे बीच आ गई है... अब बड़ा
सवाल ये उठता है कि इस कोरोना काल से कैसे निपटा जाए क्योंकि लॉकडाउन की मज़बूरी
के बीच घर में रहना ज़रूरी है और आर्थिक मजबूरी के चलते घर से निकलना भी ज़रूरी
है... लेकिन सबसे ज्यादा ज़रूरी है हमारा ज़िदा रहना... ये कड़वा सत्य है जिसे हम
नकार नहीं सकते... जान है तो जहान है... इसका ज़िक्र हमारे प्रधानमंत्री ने भी
अपने भाषण में किया था... और इस बात को हम अच्छी तरह से जानते भी हैं... लेकिन खुद
ज़िंदगी की कहानी जब अधर में हो तो हम कैसे सोच सकते हैं अपनी कहानी बदलने की...
ये शायद इतना मुश्किल भी नहीं है... मैं ऐसे बहुत से लोगों को जानता हूं जिन्होने
इस कोरोना काल को एक अवसर के तौर पर बदल दिया है... जिनके लिए रोज़ी-रोटी की
समस्या आन पड़ी थी... उन्होने अपने साथ-साथ अपने कई जानने वालों के लिए अवसर के
दरवाज़े खोल दिए... हां ये ज़रूर है कि पैसा कमाना मुश्किल है, लेकिन इतना मुश्किल
भी नहीं कि आपको खापपान की दिक्कत हो जाए... हां खानपान से याद आया... इस कोरोना
काल में आप भी घर में कभी ना कभी किचन का रुख तो ज़रूर ही करते होंगे.,,, तो क्यों
ना इस किचन को अपने बुरे दौर से जोड़ दें और बना लें अपना यूट्यूब चैनल... बस आप
जो बनाते हैं उसे ही अपने यूट्यूब चैनल पर दिखाना शुरु कर दीजिए... आपने
सब्सक्राइबर भी बढ़ेंगे व्यूज़ भी बढ़ेंगे और हो सकता है कि जल्द ही आप पैसे भी
कमाना शुरु कर दें... मैं एक बार फिर कहूंगा कि ये आसान नहीं है क्योंकि सुनने में
आपने लग रहा होगा कि इतनी जल्दी कैसे होगा... तो बता दूं कि जब जागो तभी सवेरा...
और फिर हम तो वैसे ही जूझ रहे हैं... थोड़ा और सही... पैसों के लिए अपना आकर्षण
पैदा कीजिए... रास्ते खुद ब खुद खुल जाएंगे... आज के लिए बस इतना ही... लेकिन ये
ज़रूर कहूंगा कि अपना और अपनों का ख्याल रखिए... क्योंकि जान है तो जहान है.,..

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें